Congress leaders protest: कांग्रेस ने सड़क के गड्ढे में डाली जाल,पकड़ी मछली, प्रदर्शन के दौरान भी दुर्घटना!

Mon, Oct 13 , 2025, 08:23 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दंतेवाड़ा: कांग्रेस ने सड़क के गड्ढे में डाली जाल,पकड़ी मछली, प्रदर्शन के दौरान भी दुर्घटना!: छत्तीसगढ़ में बीजापुर-बारसूर मार्ग की खराब स्थिति के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने रविवार को प्रदर्शन किया। नेताओं ने सड़क पर बने गहरे गड्ढों को ‘तालाब’ बताते हुए मछली पकड़ने का जाल लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान भी एक बाइक सवार गड्ढे में गिरा।

प्रदर्शन के दौरान एक बाइक सवार का गड्ढे में गिरना सड़क की दुर्दशा को उजागर कर गया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा ने इस स्थिति के लिए ‘ट्रिपल इंजन की सरकार’ को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस नेता कर्मा ने कहा,“यह सड़कें जनता के लिए नहीं हैं। बल्कि, जनता की जेब काटने का जरिया बन गई हैं।” 

उन्होंने तत्काल सड़क मरम्मत की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि सड़क का सुधार कार्य जल्दी ही नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। कांग्रेस नेता विमल सुराना ने भी राज्य सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की यह दशा विकास के दावों की पोल खोलती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups