लखनऊ/मुंबई: एकता, भाईचारे और फिट इंडिया (Fit India) के संदेश के साथ रविवार सुबह मुंबई की सड़कों पर हजारों युवाओं ने दौड़ लगाई। सरदार पटेल रन फॉर यूनिटी मैराथन (Sardar Patel Run for Unity Marathon) का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (Minority Welfare, Muslim Waqf, and Hajj) दानिश आजाद अंसारी ने प्रातः छह बजे किया। मैराथन के 10, पांच और तीन किलोमीटर वर्गों में मुंबई के विभिन्न इलाकों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए मंत्री अंसारी ने कहा कि “आज मुंबई की सड़कों से पूरे देश में एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश गया है।
हजारों युवाओं की भागीदारी यह साबित करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प अब जन आंदोलन बन चुका है।” विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश की यह एकजुटता देखकर विपक्ष परेशान है और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। “भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की सरकार देश को समृद्धि और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा रही है, जबकि विपक्ष देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रहा है"।
युवाओं से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि हर भारतीय को फिट इंडिया आंदोलन से जुड़कर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि “भारत के विकास में हर नागरिक का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि फिट भारत ही विकसित भारत बनेगा। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में जबरदस्त जोश और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी धावकों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Oct 12 , 2025, 01:31 PM