नयी दिल्ली। भारत की शेरी सिंह (Sherry Singh) ने मनीला में गुरुवार को मिसेज यूनिवर्स 2025 (Mrs. Universe 2025) का खिताब जीता। यह पहली बार है जब किसी भारतीय ने यह प्रतिष्ठित वैश्विक खिताब जीता है। मिसेज यूनिवर्स प्रतियोगिता के 48वें संस्करण का आयोजन फिलीपींस की राजधानी मनीला में किया गया था, जिसमें दुनिया भर से 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
श्रीमती शेरी ने मिसेज इंडिया 2025 (Mrs. India 2025) जीतने के बाद भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मनीला में अपनी शालीनता और वाक्पटुता से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी महिला सशक्तिकरण एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की प्रभावशाली दलीलों से भी निर्णायक काफी प्रभावित नजर आए। शेरी सिंह ने अपने ताजपोशी के बाद कहा, "यह जीत सिर्फ़ मेरी नहीं है, यह हर उस महिला की है जिसने कभी सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत की है। मैं दुनिया को दिखाना चाहती थी कि दयालुता ही सच्ची सुंदरता को परिभाषित करती है।"इस प्रतियोगिता में सेंट पीटर्सबर्ग की प्रतिभागी प्रथम रनर-अप और फ़िलीपींस की प्रतिभागी द्वितीय रनर-अप रहीं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 10 , 2025, 07:44 PM