Politics Raja JDU Crime: बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर : डी. राजा

Fri, Oct 10 , 2025, 07:34 PM

Source : Uni India

पटना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party of India) के महासचिव डी.राजा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जनता दल यूनाईटेड (Janata Dal United)- भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के 20 वर्षों के शासन में बिहार कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है और प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है।
श्री राजा ने आज यहां विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी की राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि जदयू-भाजपा सरकार के 20 वर्षों के शासन में बिहार कठिन परिस्थिति से जूझ रहा है।

 उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश में महंगाई बेशुमार बढ़ी है तथा रोजगार के अवसर लगातार घट रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है। इस चुनाव पर पूरे देश की नजर है। उन्होंने भाजपा-जदयू सरकार को बदलकर खुशहाल और समृद्ध बिहार बनाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का आह्वान किया।

भाकपा महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी भाकपा, इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भाकपा, राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-जदयू गठबंधन को पराजित कर खुशहाल तथा समृद्ध बिहार बनाने के लिए इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिये कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि बिहार के भविष्य निर्माण का भी अवसर है।

श्री राजा ने कहा कि बिहार में भाजपा अभी सत्ता में सहयोगी की भूमिका से निकलकर मुख्य भूमिका में आने को आतुर है। यदि ऐसा होता है तो बिहार पर साम्प्रदायिक, फासीवादी विभाजनकारी ताकतों का प्रभुत्व हो जाने का खतरा है, जो बिहार के भविष्य को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

श्री राजा ने कहा कि भाकपा की चिन्हित 24 सीटों पर तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि भाकपा ने अपनी 24 सीटों की सूची महागठबंधन के संयोजक तेजस्वी प्रसाद यादव को सौपीं है और दोनों पक्षो के बीच बातचीत जारी है। बैठक को राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर गिरीश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जानकी पासवान, राष्ट्रीय परिषद सदस्य अजय कुमार सिंह ने संबोधित किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups