नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में बिहार चुनाव में सीट बंटवारे को गुरुवार देर रात तक बैठकों का दौर जारी रहा। गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को दिन में दो बार लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख चिराग पासवान के घर गए। वहीं इसी क्रम में देर रात बिहार चुनाव को लेकर भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एक बार फिर नित्यानंद राय के साथ पासवान से मिले।
सीटों पर सहमति बन सकी या नहीं इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि किसी भी नेता ने नहीं की। हालांकि सर्वश्री प्रधान और नित्यानंद राय को बाहर छोड़ने जरूर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आए थे और गरिमापूर्ण तरीके से सर्वश्री धर्मेंद्र प्रधान और नित्यानंद राय को विदा किया। वहीं दिन में भी राय पासवान से मिलने के बाद मीडिया को सबकुछ ठीक बताते हुए वापस गए थे। पासवान से मिलने के बाद राय वस्तुस्थिति साझा करने के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर गए थे।
जानकारों के मुताबिक इस बार चिराग पासवान भाजपा के लिए बिहार विधानसभा के होने वाले चुनाव में सीटों को पाने के लिए समझौते के मूड में कम नजर आ रहा है। सूत्रों के अनुसार लोजपा इस बार 40 से 45 सीटों पर अड़ गयी है जबकि भाजपा 20 के लगभग सीट लोजपा को देना चाह रही है। वहीं दूसरी तरफ ‘हम’ पार्टी प्रमुख जीतनराम मांझी भी अधिक से अधिक सीट पाने के लिए जोर लगा रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 10 , 2025, 07:32 AM