Bihar Assembly Elections: पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू, महागठबंधन और राजग में कांटे की टक्कर तय!

Thu, Oct 09 , 2025, 07:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव(Bihar Assembly Elections) के पहले चरण के लिये नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार, 10 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इसके तहत राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिये उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू कर देंगे। इसको लेकर बिहार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है। इस चरण में जिन 18 जिलों में चुनाव होगा उनमें, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, नालंदा, दरभंगा, समस्तीपुर, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा शामिल हैं।

राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो पहले चरण की 121 सीटों में से 62 सीटों पर फिलहाल राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का कब्जा है, जबकि 59 सीटें महागठबंधन के पास हैं। इस संतुलन को देखते हुये पहले चरण में दोनों गठबंधनों के बीच सीधी और बेहद कड़ी टक्कर देखी जा सकती है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की स्थिति पर गौर करें तो राजग घटक के सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाद में अन्य दलों के छह विधायक भाजपा में शामिल हुए थे। इस लिहाज से पार्टी के विधायकों की कुल संख्या 38 हो गयी थी।

वहीँ, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पास 24 सीटें थीं, लेकिन लोजपा के एकमात्र विधायक के शामिल होने से पार्टी विधायकों की संख्या 25 हो गयी थी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम का इन निर्वाचन क्षेत्रों में कोई मौजूदा सीट नहीं है और लोजपा (रा) का भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। उधर महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 41 सीटों पर वर्तमान कब्जा है। वहीँ कांग्रेस का आठ, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी- लेनिनवादी) का सात, सीपीआई- सीपीएम का दो- दो सीटों पर कब्जा है और वीईपी के पास शून्य सीट है। पहले चरण के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिये कुल 15 दिन का समय मिलेगा। चार नवंबर की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा और इसके बाद छह नवंबर को मतदान होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups