पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ (Frontier Pithoragarh) में आगामी 02 नवंबर को होने वाली ऐतिहासिक आदि कैलाश मैराथन को लेकर तैयारियां तेज हो गयी हैं।
पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल (Dheeraj Singh Garbyal) बुधवार को पिथौरागढ़ पहुंचे और उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने लंदन फोर्ड क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर श्री गर्ब्याल ने कहा कि आदि कैलाश मैराथन (Adi Kailash Marathon) न केवल एक खेल आयोजन है बल्कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यटन संभावनाओं को भी उजागर करने का शुभ अवसर भी है। उन्होंने सभी तैयारियाँ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंदन फोर्ड स्थित ऐतिहासिक किले का निरीक्षण करते हुए उसके संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। पर्यटन सचिव इस क्षेत्र को पर्यटकों के लिए आकर्षक और सुविधा संपन्न बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और विकास स्थानीय पर्यटन को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करने में सक्षम हो सकते हैं। इस दौरान जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या समेत अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Oct 08 , 2025, 06:20 PM