Supaul Heavy Rains: भारी बारिश की वजह से प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी ने दिए स्कूल बंद करने के आदेश!

Wed, Oct 08 , 2025, 09:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सुपौल: सुपौल के सीमावर्ती क्षेत्र नेपाल में हो रही लगातार बारिश और उसकी वजह से कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रभावित इलाकों में अगले दो दिनों तक कक्षा एक से बारह तक पढ़ाई वाले सभी निजी, सरकारी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्णतया बंद रखने के आदेश दिए हैं।

इस संबंध में सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार ने भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत जिले में स्थित सुपौल सदर, निर्मली,मरौना, किशनपुर और सरायगढ़ प्रखंड के आसपास तटबंध के अंदर पड़ने वाले सभी निजी तथा सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से बारह तक की पढ़ाई पर आठ और नौ अक्टूबर (दो दिन) रोक लगा दी है। 

उन्होंने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र को भी बंद रखने के आदेश के साथ सभी अनुमंडल अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी और पुलिस अधीक्षक को लिखा है कि आदेश के पालन को सुनिश्चित करें।

गौरतलब है कि ज़िले के सीमावर्ती नेपाल के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद कोशी नदी लबालब भर गई है और चारो तरफ जलजमाव की वजह से विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जलजमाव के कारण स्वास्थ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने एहतियातन इस बंदी के आदेश दिए हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups