Jitu Patwaris Controversial Statement: आप सबको सुधरना पड़ेगा...! कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस को लेकर पटवारी का विवादित बयान

Tue, Oct 07 , 2025, 02:16 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज आयोजित हो रही कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस (Amidst the Collector-Commissioner Conference) के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (State Congress President Jitu Patwari) ने अधिकारियों को लेकर एक विवादित बयान (controversial statement) दिया है। पटवारी ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि प्रशासनिक अधिकारियोंं को शासन व्यवस्था चलाने के लिए एक सर्विस बुक दी जाती है। उन्हें उसके हिसाब से शासन चलाना होता है।

उन्होंने कहा कि देखने में आ रहा है कि बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, जो जिलों में जाते हैं, वे भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और सरकार का 'बाजा' बजा रहे हैं। ये प्रशासनिक अधिकारी विपक्ष पर यातनाएं करते हैं। कांफ्रेंस में ये मुद्दा आना चाहिए कि कुर्सी आम आदमी के लिए होती है, पार्टी या विचार के लिए नहीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक आापत्तिजनक बयान दिया।

साथ ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए चेतावनी भरे लहजे में कहा, ''आप सबको सुधरना पड़ेगा। सर्विस रूल बुक को मानना पड़ेगा। समय एक जैसा नहीं चलता है।'' राजधानी में आज कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस हो रही है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया है। इस कांफ्रेंस में मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups