भाजपा के शासन में पूरा सरकारी तंत्र भ्रष्ट-अखिलेश यादव!

Sun, Oct 05 , 2025, 08:14 PM

Source : Uni India

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में पूरा सरकारी तंत्र भ्रष्ट हो गया है और अधिकारी एवं नेता मिलकर प्रदेश की जनता को लूट रहे हैं। यादव ने रविवार को जारी बयान में कहा कि बजट का बंदरबांट और जनता के धन का दुरुपयोग आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि ''भाजपा सरकार प्रदेश को खोखला बना रही है, शासन-प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है, पूरी सरकार में बेईमानी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।''

उन्होंने जीएसटी विभाग (GST department) के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के हालिया खुलासे को भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली का उदाहरण बताते हुए कहा कि इन अधिकारियों ने सैकड़ों करोड़ रुपये की काली कमाई कर जमीनों की अवैध खरीद-फरोख्त की है और यह सब सरकार की मिलीभगत से हो रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में भाजपा समर्थकों ने अवैध रजिस्ट्रियां कर करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि गरीब जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में अवैध खनन, सरकारी जमीनों पर कब्जा और जानवरों के अवैध व्यापार को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी हैं। कई जिलों में पानी की टंकियां और पाइपलाइनें फट गईं, जबकि सड़कों के गड्ढामुक्त अभियान में भी भारी घपले हुए हैं।
 यादव ने कहा कि ''भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी से जनता त्रस्त हो चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर इस भ्रष्टाचार और अत्याचार से मुक्ति पाएगी।''

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
 बढ़ते व्यापार तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 100% टैरिफ लगाने की घोषणा की! 1 नवंबर से सभी महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर भी निर्यात नियंत्रण
 Delhi-NCR celebrate Patakhe wali diwali: दिल्ली-एनसीआर मनाएगा  'पटाखे वाली' दिवाली? सुप्रीम कोर्ट ने 8-सूत्रीय दिशानिर्देशों के साथ पटाखों की वापसी के संकेत दिए
एसईसीआई टेंडर में फर्जी बैंक गारंटी घोटाला : बढ़ी अनिल अम्बानी की मुश्किलें, रिलायंस पावर के सीएफओ अशोक कुमार पाल को ईडी ने किया गिरफ्तार
उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान! ऑस्ट्रेलिया के शेलहार्बर हवाई अड्डे पर  हुआ हादसा, तीन लोगों की मौत
 महिला पत्रकारों के प्रवेश पर पाबंदी के बयानों के बाद विदेश मंत्रालय का जवाब, कहा- अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में कोई भूमिका नहीं 

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups