Visakhapatnam incident: विशाखापत्तनम में उबलता हुआ स्टार्च गिरने से 16 घायल, छह अस्पताल में भर्ती!

Sun, Oct 05 , 2025, 08:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखात्तनम के जलारिपेटा में शनिवार को उबलता हुआ स्टार्च गिर जाने से छह बच्चों समेत 16 लोग झुलस गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दशहरा उत्सव के समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए सामुदायिक भोजन (अन्नदान प्रसादम) का आयोजन किया गया था। 

घटना में झुलसे लोग 
यह घटना दुर्गा देवी मंडपम में उस समय हुई जब एक विशाल बर्तन में चावल पकाया जा रहा था। इसी दौरान उबलता हुआ स्टार्च बर्तन के आसपास खड़े लोगों पर गिर गया। घटना में झुलसे लोगों को तुरंत केजी अस्पताल ले जाया गया। 

हादसे में ६ हुए घायल 
छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है तथा शेष 10 लोगों का उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। विधायक वामशी कृष्णा और एनटीआर वैद्य सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सीतामराजू सुधाकर ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups