Impact of Western Disturbance: मौसम में बड़ा बदलाव! हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट! 06 अक्टूबर को सबसे तीव्र मौसम गतिविधियां

Sat, Oct 04 , 2025, 02:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

शिमला : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव (Impact of Western Disturbance) में हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम में बड़ा बदलाव होने की और 09 अक्टूबर तक भारी बारिश (heavy rainfall) जारी रहने की चेतावनी दी है। आईएमडी ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (active Western Disturbance) के मद्देनजर कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट (orange and yellow alerts) जारी किए हैं। राज्य में 05 और 06 अक्टूबर को कई क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की चेतावनी दी गई है।

सबसे तीव्र मौसम गतिविधियां 06 अक्टूबर को होने के आसार हैं जिसके दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में 07 अक्टूबर को और बदलाव आएगा, जब ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार और सात अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 05 और 06 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। 

कुछ इलाकों में 09 अक्टूबर तक बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 05 अक्टूबर के लिए ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उसी दिन ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 

छह अक्टूबर को स्थिति और गंभीर हो जाएगी, जब चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। छह अक्टूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन और सिरमौर में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया जाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups