हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बहेरा पंचायत के फुसरी पूल के पास आज सड़क दुर्घटना (road accident) में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कजरी सोनरा टोला (Kajri Sonra Tola) निवासी मंगरा मांझी के पुत्र अभिषेक मुर्मू (25 वर्ष) और दामाद बंटी सोरेन (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से कुचल दिया, इस दौरान दोनों की मौत मौके पर हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय मुखिया देवकी महतो, पुलिस प्रशासन और चुरचू प्रखंड के थाना अधिकारी मौके पर तुरंत पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे 45 कांटा चेक पोस्ट के सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) जांचना शुरू कर दिया है ताकि हादसे में शामिल वाहन और चालक की पहचान की जा सके। मुखिया देवकी महतो ने कहा कि नियमों के तहत दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम, वार्ड सदस्य अजहरुद्दीन अंसारी, बॉबी करीम, मनाराम माझी, विकास सिंह, सलमा खातून, सुरेश मुर्मू और नीलकंठ महतो समेत सैकड़ों लोग जुटे रहे। लोग हृदय विदारक इस हादसे पर शोक व्यक्त कर रहे थे और परिवार को सांत्वना दे रहे थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है और दोषी वाहन को पकड़ने के लिए लगातार तलाशी अभियान चला रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Oct 03 , 2025, 07:59 PM