RBI Deputy Governor appointed: तीन साल की अवधि के लिए अब शिरीष चंद्र मुर्मू आरबीआई के नए उप-गवर्नर नियुक्त!

Wed, Oct 01 , 2025, 07:29 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नई दिल्ली: शिरीष चंद्र मुर्मू (Shirish Chandra Murmu) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए डिप्टी गवर्नर होंगे। केंद्रीय बैंक ने कल एक बयान में यह जानकारी दी। वर्तमान में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन साल की अवधि के लिए डिप्टी गवर्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है।

बयान में कहा गया है, "भारत सरकार ने आज जारी अपनी अधिसूचना के तहत और भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 8 की उप-धारा (1) के खंड (क) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, धारा 8 की उप-धारा (4) के साथ पठित, कार्यकारी निदेशक शिरीष चंद्र मुर्मू को 9 अक्टूबर, 2025 को या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।" मुर्मू एम राजेश्वर राव का स्थान लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल 8 अक्टूबर को पूरा होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups