George Tirkey Passes Away: ओडिशा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और चार बार विधायक रहे जॉर्ज तिर्की का इलाज के दौरान निधन

Sat, Sep 20 , 2025, 12:03 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

George Tirkey passes away: वरिष्ठ आदिवासी नेता (senior tribal leader) और ओडिशा विधानसभा (Odisha Legislative Assembly) के चार बार सदस्य रहे जॉर्ज तिर्की (67) का कल देर रात यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो (George Tirkey passes away) गया। तिर्की बीरमित्रपुर (सु) विधानसभा क्षेत्र से चार बार - 1995, 2000, 2009 और 2014 में - निर्वाचित हुए। उन्होंने दो बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर, एक बार निर्दलीय और एक बार समता क्रांति पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।

उन्होंने ओडिशा में, खासकर आदिवासी बहुल सुंदरगढ़ जिले (tribal-majority Sundargarh district) में, झामुमो संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम दिनों में श्री तिर्की कांग्रेस में शामिल हुए और फिर बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। 2024 के चुनावों में अपने बेटे रोहित जोसेफ तिर्की के बीजद उम्मीदवार के रूप में ओडिशा विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups