नयी दिल्ली: गुप्तचर ब्यूरो के विशेष निदेशक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नया महानिदेशक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल कैडर 1993 के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी कुमार का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने से 30 सितंबर 2030 तक होगा।
वह 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत हो रहे आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा का स्थान लेंगे। इसी तरह आईपीएस अधिकारी प्रवीर रंजन को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में महानिदेशक के पद नियुक्त किया गया है।
रंजन वर्तमान में सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत है। रंजन का कार्यकाल 31 जुलाई 2029 तक रहेगा। वह रजविंदर सिंह भट्टी का स्थान लेंगे। श्री भट्टी 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत हो रहे है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Sep 20 , 2025, 07:25 AM