IPO News : 25 सितंबर को खुलेगा जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का आईपीओ! जानिए क्या करती है कंपनी? 

Fri, Sep 19 , 2025, 01:34 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Jinkushal Industries Limited: 25 सितंबर को जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Jinkushal Industries Limited) का आईपीओ (IPO) 25 सितंबर 2025 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और यह 29 सितंबर तक ओपन रहेगा। कंपनी का आईपीओ अभी खुला नहीं है, लेकिन इसके शेयर ग्रे मार्केट (grey market) में धमाल मचाए हुए हैं। जिनकुशल इंडस्ट्रीज के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 40 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के पब्लिक इश्यू (public issue) का टोटल साइज 116.11 करोड़ रुपये तक का है। 

IPO में जिनकुशल इंडस्ट्रीज के शेयर का दाम 121 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 51 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर 172 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। जिनकुशल इंडस्ट्रीज के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 30 सितंबर 2025 को फाइनल होगा। वहीं, कंपनी के शेयर 3 अक्टूबर 2025 को बाजार में लिस्ट होंगे। जिनकुशल इंडस्ट्रीज के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

जिनकुशल इंडस्ट्रीज लिमिटेड की शुरुआत नवंबर 2007 में हुई। जिनकुशल इंडस्ट्रीज एक एक्सपोर्ट ट्रेडिंग कंपनी है, जो कि दुनिया भर में कंस्ट्रक्शन मशीनरी की सप्लाई करती है। कंपनी 30 से ज्यादा देशों में ऑपरेट करती है, जिनमें यूएई, मेक्सिको, नीदरलैंड्स, बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और यूके शामिल हैं। कंपनी ने क्वॉलिटी, कस्टमाइजेशन और सर्विस एक्सीलेंस में मजबूत साख बनाई है। अप्रैल 2025 तक जिनकुशल इंडस्ट्रीज ने 1500 से ज्यादा कंस्ट्रक्शन मशीन की सप्लाई की है, जिनमें 900 नई और 600 यूज्ड/रीफर्बिश्ड मशीनें हैं। 31 दिसंबर 2024 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी के प्रेक्योरमेंट नेटवर्क में 228 सप्लायर्स, 172 कॉन्ट्रैक्टर्स, 51 ट्रेडर्स और 5 मैन्युफैक्चरर्स शामिल हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups