Anurag Thakur On Rahul Gandhi: देश में बांग्लादेश और नेपाल जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं राहुल! भाजपा नेता अनुराग ठाकुर का राहुल गाँधी पर आरोप  

Thu, Sep 18 , 2025, 03:05 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को कहा कि संवैधानिक संस्थाओं एवं लोकतंत्र पर प्रहार कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश में अस्थिरता पैदा कर बांग्लादेश और नेपाल (Bangladesh and Nepal) जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं। पार्टी मुख्यालय में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर (BJP leader Anurag Thakur) ने यहां गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 90 चुनाव हारने में बाद कांग्रेस और उनके प्रमुख नेता हताश हैं जिसके चलते निराधार आरोप लगाना गांधी की अब आदत बन गयी है।

ठाकुर ने कहा कि गांधी का चुनाव आयोग (Election Commission) पर ताजा आरोप "हाइड्रोजन बम की जगह फुलझड़ी" साबित हुआ है क्योकि आयोग ने कहा है कि ऑनलाइन किसी का वोट नही काटा जा सकता है। उन्होंने कहा गांधी से जब लगाए गये आरोपों को साबित करने के लिए कहा जाता है तो वह पीछे हट जाते हैं, शपथ पत्र देने को कहा जाता है तो मुकर जाते है और आधारहीन आरोप लगाना उनकी आदत बन गई है।

भाजपा नेता ने गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर गलत और निराधार आरोप लगाना, कभी वीवीपैट , कभी ईवीएम , कभी चुनावी नतीजों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करना, कभी टूलकिट के सहारे भारत की संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना… उनकी आदत बन चुकी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups