Gaurishankar Agrahari expelled: मर्यादा के प्रतिकूल आचरण के आरोप में सिद्धार्थनगर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष निष्कासित!

Tue, Sep 16 , 2025, 08:51 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रहरि को मर्यादा के प्रतिकूल आचरण के आरोप में पार्टी ने निष्काषित कर दिया है। साथ ही कहा है कि पार्टी अनुशासन और मर्यादा से कोई भी समझौता नहीं करती है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल के स्तर से जारी पत्र में कहा गया है “ आपके द्वारा पार्टी की मर्यादा के प्रतिकूल आचरण सामने आने पर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर व गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष से वार्ता के क्रम में सम्यक विचारोपरान्त प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

गौरतलब है कि अग्रहरि का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भाजपा के लिए असहज की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसके बाद संगठन स्तर पर यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups