Darbhanga: हिंदी दिवस पर वेबिनार का आयोजन, प्रमंडलीय आयुक्त ने दी शुभकामनायें!

Mon, Sep 15 , 2025, 08:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दरभंगा: राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर के निर्देश पर ‘सरकारी कामकाज में हिंदी का प्रयोग’ विषयक वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका संचालन राजभाषा उप- निदेशक सुशील कुमार मिश्र ने किया।

वेबिनार में सेवानिवृत्त हिंदी विभागाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा समेत उमेश प्रसाद, मंजर सुलेमान और सत्येंद्र कुमार जैसे वक्ताओं ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने हिंदी के इतिहास, वर्तमान स्थिति और सरकारी कार्यों में इसके व्यापक उपयोग की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किये। उप- निदेशक सुशील मिश्र ने कहा कि, सरकारी कामकाज में सरल और बोधगम्य हिंदी का प्रयोग होना चाहिये, ताकि यह सबके लिये सुलभ हो। 

देवनागरी लिपि को अपनाना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। प्रमंडलीय आयुक्त श्री किशोर के मार्गदर्शन में आयोजित यह पहला वेबिनार सफल रहा, जिसकी सभी प्रतिभागियों ने सराहना की। उन्होंने सभी प्रमंडल और जिलावासियों को हिंदी दिवस की शुभकामनायें भी दी हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups