Telangana wedding hub: तेलंगाना को लोकप्रिय विवाह केंद्र बनाने का लक्ष्य!

Mon, Sep 15 , 2025, 07:15 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हैदराबाद: तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा है कि सरकार, राज्य को दुनिया के मशहूर विवाह स्थलों के रुप में स्थापित करना चाहती है।

तेलंगाना चैंबर ऑफ इवेंट्स इंडस्ट्री के एक सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को एक प्रमुख विवाह केंद्र के रूप में उभारने के लिए सभी आवश्यक तत्व मौजूद हैं। मंत्री जुपल्ली ने कहा, "भारत में विवाह उद्योग तेजी से बढ़ रहा है। तेलंगाना इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। 

प्राचीन किले, महल, घने जंगल, नदियां, झीलें, पहाड़ियां और आलीशान होटल तेलंगाना को हर बजट में थीम आधारित शादियों के लिए एक आदर्श स्थल बनाते हैं।" इस कार्यक्रम में राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के दिग्गज भी शामिल हुए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups