Deadly attack on the project manager: सीएम ग्रिड परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर पर जानलेवा हमला!

Fri, Sep 12 , 2025, 09:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को नकाबपोश बदमाशों ने सीएम ग्रिड के प्रोजेक्ट मैनेजर पर जानलेवा हमला किया।

पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्रीति बिल्ड कान प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय में हुये हमले में घायल सतेंद्र कुमार को नज़दीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी परियोजना का काम प्रयागराज में चल रहा है. 

भूमिगत विद्युतीकरण, रैन वाटर, सौंदर्यीकरण और सड़क के चौड़ीकरण का काम कर रही कंपनी धूमनगंज इलाके में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित कि तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जा रही है सीसीटीवी भी पुलिस चेक करवा रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups