Political battle over Mai-Behan Maan Yojana: माई- बहिन मान योजना पर तेज हुई सियासी संग्राम, सरकार और राजद आमने- सामने!

Tue, Sep 09 , 2025, 07:54 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से घोषित ‘माई- बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया पर सख्त आपत्ति जताते हुये उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, ‘लोकतंत्र में सरकार होती है, विपक्ष नहीं।‘ चौधरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में राजद कार्यकर्ताओं की ओर से माई- बहिन योजना के तहत महिलाओं से फॉर्म भरवाने के संबंध में कहा कि, ‘अगर विपक्ष बिना किसी अधिकार के इस योजना से जुड़े फॉर्म भरवायेगा तो पुलिस कारवाई जरुर करेगी।‘

उन्होंने कहा कि, बिहार विधानसभा चुनाव में महिला वोट बैंक हमेशा से अहम रहा है और इस साल भी महिलाओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है। दरअसल, राजद ने वादा किया है कि यदि उनकी सरकार बनती है तो इस योजना के तहत हर महिला को हर महीने 2500 रुपये सीधे खाते में दिये जायेंगे। इसी योजना के समर्थन में राजद ने गांव- गांव जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया है, जिसमें उनके व्यक्तिगत विवरण लिये जा रहे हैं।

राज्य सरकार ने राजद की इस पहल को ‘गैरकानूनी’ बताते हुये सवाल खडा करना शुरू कर दिया है। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा है कि, ‘अगर यह योजना राजद के घोषणा- पत्र का हिस्सा होती तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती, लेकिन बिना किसी आधिकारिक घोषणा और बिना किसी सरकारी प्रक्रिया के तहत यह सब करना जनता को गुमराह करने जैसा है।‘ उपमुख्यमंत्री चौधरी ने इस प्रकरण पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर भी आरोप लगाया और कहा कि,राजद की कथनी और करनी मे फ़र्क होता है। उन्होंने सवाल किया कि लालू प्रसाद ने कहा था की एक हीरोइन की तरह बिहार की सडके होंगी, सडकें ऐसी बनीं क्या?

उन्होंने कहा कि, बिहार में गैर- सामाजिक न्याय का नाम है लालू प्रसाद यादव और सामाजिक न्याय को लूटने का काम लालू प्रसाद यादव ने किया है। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव ने बिहार मे अपराधियों का राज लाया और गुंडागर्दी करवाया।  समाज की न्याय का काम सिर्फ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) करती है। योजना की घोषणा, घोषणा- पत्र के जरिये की जाती है। तेजस्वी बताएं उन्होंने माई बहिन योजना का जिक्र अपने घोषणा पत्र में किया। अभी तो मेनिफेस्टो कमिटी की बैठक शुरु हुई है। मेनिफेस्टो आयेगा तब इसकी जानकारी होगी।

वहीं, उपमुख्यमंत्री चौधरी की इस दलील पर प्रतिक्रया देते हुये विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि, ‘सरकार घबराई हुई है क्योंकि जनता को असली योजनायें पसंद है, नकली नहीं। माई- बहिन योजना से घबराकर हमें फॉर्म भरवाने से सरकार रोकना चाहती है।‘
विरोधी दल के नेता यादव ने वर्तमान राजग सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि, यह नकलची सरकार है। हमारी ही योजनाओं को सरकार लागू कर रही है। जनता को नकली मुख्यमंत्री नहीं, वास्तविक मुख्यमंत्री चाहिये। ये लोग इतने घबराये हुए हैं की हम माई- बहन योजना के लिये फॉर्म भरवा रहे हैं तो इन्हे आपत्ति हो रही है।

उन्होंने कहा कि सत्तारुढ़ पक्ष धांधली का आरोप लगा रहा है। हम लोग इस योजना के तहत सभी को लाभ देंगे, जबकि ये लोग चुनाव तक ही इस योजना का लाभ देंगे. क्योंकि चुनाव के बाद ये लोग योजनाओं की समीक्षा करेंगें। ये लोग आम जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राज्य सरकार में वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी पूर्व में राजद पर एक सुनियोजित ठगी करने का आरोप लगाया और कहा कि, ‘भोली- भाली महिलाओं से उनके निजी विवरण लेकर पार्टी उन्हें गुमराह कर रही है।‘

मंत्री चौधरी ने कहा कि, ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजग के समर्थन का सबसे बड़ा आधार महिलायें ही हैं। इसी बेचैनी में विपक्षी दल यह सब कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता ने विपक्ष को हताशा के कगार पर पहुंचा दिया है। महिलाओं को बरगलाने और ठगने की विपक्ष की नीति सफल नहीं होगी। सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है, जिसमें एक परिवार की एक महिला को तत्काल दस हजार रुपये और छह महीने बाद दो लाख रुपये देने की योजना लाई गयी है।‘
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups