रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुई हत्याकांड (murder case) का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता, तीन शूटर और चार अन्य सहयोगियों सहित कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की साजिश (Murder conspiracy) में शामिल मुख्य आरोपी कुणाल कुमार, बबलू गोप, लालमोहन कुमार के अलावा तीन शूटर - इमरोज़ अंसारी, श्रीचंद प्रजापति और विजय महतो को भी गिरफ्तार किया गया है।
सभी आरोपी रांची के बुड़मू और मांडर थाना क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। साथ ही, पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं। ज्ञातव्य है कि रविवार की देर शाम रांची के रातू इलाके में अपराधियो के द्वारा फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। अपराधियो के द्वारा की गई गोलीबारी में हजारीबाग के केरेडारी निवासी रवि साहू की मौत हो गई थी ,जबकि दूसरा आदमी राजबलाभ गोली लगने की वजह से घायल हो गया था। डीआईजी सह एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि त्वरित कार्रवाई के कारण यह मामला कम समय में सुलझा लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है, जिससे हत्या के पीछे की पूरी कहानी और इसकी वजह भी सामने आ जाएगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 08 , 2025, 02:02 PM