जिसका खेत, उसका रेत योजना लागू करे पंजाब सरकार: जाखड़

Mon, Sep 08 , 2025, 12:20 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) से राज्य की खनन नीति में तुरंत संशोधन करने और जिसका खेत, उसका रेत योजना लागू करने की मांग की है। जाखड़ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा (Visit to flood affected areas) करने के दौरान सोमवार को कहा कि पंजाब में आई बाढ़ ने किसानों को बहुत नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने कहा, "मैं खुद देख रहा हूँ कि पानी उतरने के बाद खेतों में भारी मात्रा में रेत जमा हो गयी है, जिससे किसानों के खेत बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा पंजाब भाजपा मांग करती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी खनन नीति में तुरंत संशोधन करें और ‘जिसका खेत , उसकी रेत है’ घोषित करें ताकि किसान अपनी ज़मीन पर पड़ी रेत का अपने हित में उपयोग कर सकें।"

उन्होंने कहा, "अगर सरकार इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लेती है, तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि भाजपा अपने स्तर पर बाढ़ प्रभावित किसानों की पूरी मदद करेगी। हम किसानों के खेतों से रेत हटाने में हर संभव मदद करेंगे और वह रेत भी उसी किसान की होगी।" जाखड़ ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट रुख है कि यह राजनीति का नहीं, बल्कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों का दर्द बाँटने और उनके ज़ख्मों पर मरहम लगाने का समय है। भाजपा हमेशा अपने किसानों और जनता के साथ मजबूती से खड़ी रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups