मणिपुर में दो साइबर अपराधी और दो उग्रवादी गिरफ्तार

Sun, Sep 07 , 2025, 03:19 PM

Source : Uni India

इंफाल। मणिपुर पुलिस (Manipur Police) और सुरक्षा बलों (Security Forces) के साझा अभियानों में साइबर (Cyber) अपराध और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल चार लोग गिरफ्तार (Four people arrested) किये गये।
मणिपुर की साइबर अपराध पुलिस थाना की एक टीम ने थौबल जिले से शनिवार को दो साइबर अपराधियों को म्यूल बैंक खाता चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। म्यूल बैंक खाता वैसा खाता होता है जिसका इस्तेमाल निर्दोष लोगों को फंसाकर जालसाज करते हैं।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने दूसरों को बैंक अकाउंट खुलवाने का लालच दिया और अन्य साइबर अपराधियों के साथ मिलीभगत करके साइबर धोखाधड़ी के पैसे को स्थानांतरित करने और जमा करने के लिए उनका इस्तेमाल किया।
मणिपुर पुलिस ने कल इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई पुलिस थाना अंतर्गत हाओरेइबी अवांग लीकाई स्थित एक आवास से पीआरईपीएके के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। वह कथित तौर पर घाटी में दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और जनता को धमकी देकर जबरन पैसे वसूलने की गतिविधियों में शामिल था। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
उसी दिन सुरक्षा बलों ने थौबल जिला अस्पताल के पास से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। वांगजिंग अवांग लीकाई निवासी इस व्यक्ति के पास से एक दोपहिया वाहन बरामद हुआ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups