तमोर पिंगला हाथी रिजर्व में हाथी का शव मिला

Sun, Sep 07 , 2025, 02:27 PM

Source : Uni India

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलरामपुर तमोर पिंगला (Balrampur Tamor Pingla) हाथी (Elephant) रिजर्व एरिया में गम्हरिया सर्कल के पास एक हाथी का शव (Elephant carcass) मिला है। यह सर्किल और बिट रामानुजगंज के हिस्से में आता है।
ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद जिला वन अधिकारी (डीएफओ) एवं अन्य लोगों ने मौके पर जाकर मृत हाथी को देखा।
वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मृत हाथी का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। तीन डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। डॉक्टर्स की टीम में एक डॉक्टर हाथी रिजर्व एरिया से, दूसरे डॉक्टर अंबिकापुर से और तीसरे डॉक्टर जिले से हैं। प्राथमिक रिपोर्ट रात तक मिल जाने की संभावना है।
हाथी की मौत पर डीएफओ आलोक बाजपेई ने बताया कि हाथी रिजर्व एरिया होने की वजह से हाथियों की चपलता और सक्रियता बहुत ज्यादा है। मृत हाथी वाड्रफ नगर की ओर से आया था, इस बात की संभावना है। मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ लोग लगातार मीटिंग्स करके तस्करी और तस्करों को नाकामयाब करने के काम में लगे हैं। हाथियों के साथ ही कीमती लकड़ियों की उपलब्धता के चलते तस्करों की सक्रियता की आशंका हमेशा बनी रहती है। राजस्व, पुलिस और वन विभाग सब मिलकर वनों और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में लगे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups