Bhanpuri murder case exposed: भानपुरी हत्याकांड का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार!

Sat, Sep 06 , 2025, 08:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ग्राम भानपुरी में बुजुर्ग कृतराम साहू की हत्या एवं लूट की गुत्थी को पुलिस ने महज चार दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने इस जघन्य वारदात में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गत एक सितंबर की रात लगभग दो बजे तीन अज्ञात आरोपी मृतक के घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवर, पांच हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर कृतराम साहू की हत्या कर दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार और लूट का सामान बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार लोगों के पास से सोने का ईयररिंग, चांदी की पायल,नगदी 1,400 रुपये,लूटा गया मोबाइल फोन,मोटरसायकल ,वारदात में प्रयुक्त दो चाकू तथा घटना के समय पहने कपड़े और जूते बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनराज यादव (22), ग्राम भठेली, हुपेन्द्र बांधे (18), ग्राम भठेली,चेतन कुमार साहू (19), ग्राम भठेली,कलेश्वर ध्रुव (22), ग्राम कचना,हेमसागर मण्डावी (20), ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर,सोमप्रकाश देवांगन (36) ग्राम कुर्रा के रुप में की गयी है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups