Accident In Chandigarh : चंडीगढ़ में शुक्रवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की एक बस के अनियंत्रित होकर पलट (out of control) जाने से कई यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा जिससे बस साइकिल ट्रैक पर चढ़कर पलट गयी। बस मनीमाजरा से सेक्टर-17 बस स्टैंड (Sector-17 bus stand) की ओर जा रही थी। बस में लगभग 20 से 22 यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी।
घायलों को नजदीकी सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकतर यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Sep 05 , 2025, 12:10 PM