समस्तीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और उनकी दिवंगत मां पर महागठबंधन नेताओं (Mahagathbandhan leaders) द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ समस्तीपुर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को आयोजित इस प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLMO) के कार्यकर्ता शामिल हुये।
प्रदर्शन के दौरान राजग नेताओं ने कांग्रेस और राजद नेताओं की तीखी आलोचना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, जदयू की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी और रालोमो के प्रदेश सचिव अनंत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि, प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को लेकर जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है वह न केवल प्रधानमंत्री का अपमान है, बल्कि पूरे देश की माताओं और बहन- बेटियों का अपमान है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
प्रदर्शनकारियों ने शहर में जुलूस निकालते हुये महागठबंधन के नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की और चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा। राजग द्वारा बुलाये गये बिहार बंद का समस्तीपुर जिले में व्यापक असर देखने को मिला। दलसिंहसराय, सरायरंजन, रोसड़ा और समस्तीपुर शहर समेत कई क्षेत्रों में बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
आम जनजीवन प्रभावित हुआ और कई स्थानों पर यातायात ठप रहा। स्कूल, कॉलेज और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद देखे गये। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और कहीं से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Sep 04 , 2025, 12:26 PM