मुंबई: नये ऑर्डरों (new orders) में बढ़ोतरी से देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में अगस्त में माह-दर-माह आधार पर जून 2010 के बाद की सबसे बड़ी तेजी दर्ज की गयी। मांग आने से सेवा क्षेत्र में नये ऑर्डर भी 15 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़े और बुधवार को जारी एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई (HSBC India Service PMI) कारोबार गतिविधि सूचकांक जुलाई के 60.5 से बढ़कर अगस्त में 62.9 दर्ज किया गया। इसके अलावा विदेशों से आने वाली मांग भी तेजी से बढ़ी है। नये ऑर्डरों में लगातार 49वें महीने तेजी रही है।
भारत में एचएसबीसी के मुख्य अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बिक्री (international sales) में व्यापक विस्तार से कुल मांग मजबूत रही। इसके कारण सेवा क्षेत्र की भारतीय कंपनियों ने अतिरिक्त नौकरियां दीं। कंपनियों की लागत बढ़ी और उन्होंने अपनी सेवाओं के दाम बढ़ा दिये। इससे पहले 01 सितंबर को विनिर्माण क्षेत्र के आंकड़े जारी किये गये थे। विनिर्माण पीएमआई 17 साल के उच्च्चतम स्तर 59.3 पर रहा था।
सेवा और विनिर्माण को मिलाकर संयुक्त पीएमआई अगस्त में 63.2 दर्ज किया गया है जो 17 साल का उच्चतम स्तर है। पीएमआई का 50 से ऊपर रहना वृद्धि को और नीचे रहना गिरावट को दिखाता है। वहीं, 50 का स्तर स्थिरता दिखाता है। पीएमआई 50 से जितना ऊपर रहता है वृद्धि की रफ्तार उतनी ही अधिक मानी जाती है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Sep 03 , 2025, 12:11 PM