ए.आर. रहमान, सुनिधि चौहान और नोरा फतेही लेकर आए ‘उफ्फ ये सियापा’ का नया गाना ‘तमंचा’

Tue, Sep 02 , 2025, 12:57 PM

Source : Uni India

मुंबई: फिल्म उफ्फ ये सियापा (Uff Yeh Siyapaa) का नया गाना तमंचा रिलीज हो गया है। फिल्म उफ्फ ये सियापा बॉलीवुड की आम कॉमेडी फिल्मों से हटकर है। यह फिल्म सच्चे मायने में एक हिम्मती प्रयोग है, जिसमें बिना किसी डायलॉग्स के पूरी कहानी दिखाई जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म का नया गाना तमंचा (new song Tamancha) रिलीज हो गया है। इस गाने को लीजेंडरी ए.आर. रहमान (legendary A.R. Rahman) ने कंपोज किया है, वहीं, सुनिधि चौहान (Sunidhi Chauhan) ने अपनी दमदार और जोशीली आवाज से इसे सजाया है। जबकि, गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya) के हैं।

 तमंचा एक जोश से भरा डांस नंबर है, जो शानदार धुनों को एक मूडी अंदाज़ के साथ मिलाने के साथ पेश करता है। गाने में नोराफतेही अपने कमाल के मूव्स के साथ दिलकश अदाएं दिखाती नजर आएंगी। गाने में उनके साथ सोहम शाह भी हैं। ए.आर. रहमान ने कहा, फिल्म जिसमें डायलॉग का इस्तेमाल नहीं किया गया है, वहां म्यूजिक सिर्फ बैकग्राउंड नहीं है, बल्कि यह आगे बढ़कर बात करती है। तमनचा में हमने थोड़ा सब्र और सटीकता अपनाया है, जिसमें खुद को रोकने के साथ जोश भी बनाए रखना था। इस तरह से गाने में मौजूद भावनाओं को रिदम आगे बढ़ाता है।

सुनिधि चौहान ने बताया, “यह गाना लुभाए जाने और बोल्डनेस के बीच एक संतुलन बनाता है। यह ज्यादा लाउड नहीं है, लेकिन लंबे समय तक साथ बने रहता है, और इसी चीज ने इसे गाने के लिए क्रिएटिव तौर से बेहद मज़ेदार बनाया है।” उफ्फ ये सियापा' लव फिल्म्स की पेशकश है। इसे जी. अशोक ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर लव रंजन और अंकुर गर्ग हैं। यह फिल्म 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups