Son kills father with hammer: पाप की नहीं कोई सीमा; महाराष्ट्र में बेटे ने हथौड़े से पिता की हत्या कर दी!

Tue, Sep 02 , 2025, 09:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जलगांव: महाराष्ट्र में जलगांव के अमलनेर शहर के शिरुद नाका इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की हथौड़े से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 64 वर्षीय राजेंद्र दत्तात्रेय रसाने के रूप में हुई है। रविवार की रात  रसाने और उनके 30 वर्षीय बेटे भूषण रसाने के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद भूषण ने लोहे का हथौड़ा अपने पिता के सिर पर चला दिया। इस हमले में घायल रसाने को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि श्री रसाने के सिर पर हथौड़ा चलाने वाला उनका ही बेटा भूषण था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने बरामद किए हैं और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा भी जब्त कर लिया गया है। अमोल पाटिल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भूषण रसाने के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups