Ropar to reach Jalandhar: रोपड़ से छोड़ा गया 1.14 लाख क्यूसिक पानी मंगलवार सुबह तक पहुंच सकता है जालंधर!

Tue, Sep 02 , 2025, 08:32 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जालंधर: पंजाब में सोमवार शाम को रोपड़ से 1.14 लाख क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद जालंधर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर दरिया के किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए परामर्श जारी किया। यह पानी मंगलवार सुबह तक जालंधर पहुंचने की संभावना है।

उपायुक्त डॉ.. हिमांशु अग्रवाल ने निचले और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की कि वे बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए दरिया के किनारों पर जाने से बचे और ऊंचे स्थानों पर स्थापित राहत शिविरों में चले जाएं। उन्होंने बताया कि अन्य ड्रेन के पानी सहित लगभग 1.25 से 1.50 लाख क्यूसिक पानी जालंधर से होकर गुजर सकता है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति को रोकने के लिए पहले से ही व्यापक इंतजाम किए है। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि भोजन, चारा और दवाइयां उपलब्ध है। बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए जिले भर में 54 से अधिक राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने लोगों से स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग करने की भी अपील की।

डॉ. अग्रवाल ने लोगों से दरिया के किनारों पर जाने से परहेज करने की अपील की, जो पानी के स्तर में अचानक वृद्धि के बाद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने बताया कि संवेदनशील गांवों में प्रशासकीय टीमें तैनात कर दी गई हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए धार्मिक स्थानों के माध्यम से घोषणाएं की जा रही हैं।

सामूहिक सतर्कता की आवश्यकता पर जोर देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले में पानी के उचित प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जालंधर में राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां लोग 0181-2240064 पर फोन करके आपातकालीन जानकारी दे सकते है या सहायता प्राप्त कर सकते है। डॉ.अग्रवाल ने कहा कि लोगों को इस स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए उचित जागरूकता और सतर्क रहने पर जोर दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups