Voter Rights Yatra: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा फ्लॉप रही, जनता ने नकार दिया :सम्राट

Mon, Sep 01 , 2025, 08:10 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी (leader Samrat Choudhary) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) की वोटर अधिकार यात्रा को गाली-गलौज यात्रा करार दिया और कहा कि यह यात्रा बुरी तरह फ्लॉप रही और जनता ने इसे नकार दिया। चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि बिहार की जनता माता का अपमान करने वालों का अगले चुनाव में सूपड़ा साफ़ करेगी। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुलेगा। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने गालियों के लिए माफी न मांग कर किसी राजा के जैसा अहंकार दिखाया। उन्होंने कहा कि बिहार के जागरूक मतदाताओं ने यात्रा से दूरी बना कर साफ संदेश दिया कि वे विदेशी घुसपैठियों और फर्जी वोटरों को मतदाता सूची से बाहर करने के चुनाव आयोग के अभियान के साथ हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मां सीता की भूमि पर प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता को गाली देना शर्मनाक था। इससे पहले बिहार के लोगों को गाली देने वाले तमिलनाडु और तेलंगाना के मुख्यमंत्रियों को यात्रा में हीरो की तरह शामिल कर बिहारी अस्मिता का अपमान किया गया। उन्होने कहा कि पूरी यात्रा में कांग्रेस और राजद के युवराजों ने स्वयं को ऐसे पेश किया , जैसे वे राज करने के लिए पैदा हुए हैं और उनका राजपाट छीन कर देश की गरीब जनता ने "अन्याय " किया हो।

श्री चौधरी ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन जैसे नेताओं को यहां बुला कर बिहारवासियों को अपमानित कराया गया। ये वही स्टालिन थे , जो हिंदी, सनातन धर्म और बिहार के लोगों को गाली देते हैं। उन्होने कहा कि तेजस्वी और राहुल ने अपने मंच से इतनी गंदी भाषा का प्रयोग कराया है कि उसे सार्वजनिक मंच पर दोहराना भी संभव नहीं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups