Kisan Sangh protest: भारतीय किसान संघ नौ सितम्बर को बारां प्रदर्शन करेगा!

Mon, Sep 01 , 2025, 06:46 PM

Source : Uni India

बारां। राजस्थान के बारां में भारतीय किसान संघ नौ सितंबर को फसल बीमा के नियमाें में बदलाव के विरोध एवं अन्य मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगा। संगठन के संभाग प्रचार प्रमुख हेमराज यदुवंशी (Hemraj Yaduvanshi) ने सोमवार को बताया कि फसल बीमा नियमों में विसंगतियां दूर करने सहित जिले की परवन सिंचाई योजना (Parwan Irrigation Scheme) की धीमी गति, आपदा राहत राशि बढ़़ाकर देने, खेतों के रास्ते एवं चारागाह अतिक्रमण मुक्त करने सम्बन्धी मांगों पर लंबे समय से दिए जा रहे ज्ञापनों के बाद भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

 लिहाजा पूरे राजस्थान में विरोध प्रदर्शन (protest) करने का निर्णय किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूरे देश में फसल बीमा के नियमों में बदलाव का विरोध हो रहा है। उसी के तहत किसान संघ ने भी बारां जिले में 10 हजार किसानों का प्रदर्शन करने का निर्णय किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups