Help in Flood: भजनलाल ने बाढ़ की स्थिति में मदद करने के लिए भगवंत मान से की बात!

Mon, Sep 01 , 2025, 06:39 PM

Source : Uni India

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने राजनीति से उपर उठकर मानवीय पहल करते हुए प्रदेश के सीमावर्ती पंजाब के फाजिल्का एवं फ़िरोज़पुर ज़िलों में सतलज, व्यास एंव रावी नदी (Ravi rivers) में जल स्तर बढ़ने से बनी बाढ़ (flood) की स्थिति में मदद करने के लिए वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Minister Bhagwant Mann) से बात की है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार  शर्मा ने श्री मान से फ़ोन पर बात कर पंजाब के ज़िलों में राहत कार्यों के लिये हरसंभव मदद का आश्वासन दिया हैं। राजस्थान के सीमावर्ती ज़िलों के अधिकारियों को पंजाब में पड़ौसी ज़िलों को यथायोग्य मदद करने के निर्देश दिए जिससे किसी भी प्रकार की आपदा में राजस्थान के अधिकारी राहत का काम करेंगे। मेडिकल टीम को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सीमावर्ती ज़िलों के जनप्रतिनिधीयो से भी बात कर यथासंभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups