‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ का संकल्प फेल, बिना हेलमेट लिया लोगों ने पेट्रोल पंप से तेल

Mon, Sep 01 , 2025, 01:57 PM

Source : Uni India

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Chhattisgarh's capital Raipur) में सड़क हादसों (road accidents) में कमी लाने के उद्देश्य से पेट्रोल पंप एसोसिएशन (Petrol Pump Association) ने एक सितंबर से जिलेभर में ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल (No helmet-no petrol)’ अभियान लागू करने का एलान किया था। पर हकीकत में यह मुहिम पहले ही दिन कमजोर पड़ती दिखी। कई पंपों पर बिना हेलमेट पहुंचे दोपहिया चालकों को बिना रोक-टोक पेट्रोल उपलब्ध कराया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर समर्थन भी हासिल किया था। 

प्रशासन ने भी सख्ती बरतने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके जमीनी अमल नदारद दिखा। जन-सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू की गई यह पहल अगर इसी तरह लचर रही, तो अभियान महज कागजों तक सीमित होकर रह जाएगा। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप संचालक और प्रशासन इस पर कितनी गंभीरता दिखाते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups