Death during Ganesh Immersion in Vijayawada: आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी और अल्लुरी सीतारामराजू जिलों (Alluri Sitaramaraju districts) में गणेश विसर्जन (Ganesh immersion) के समय दो अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात पश्चिमी गोदावरी जिले के मोगाल्टुर मंडल (Mogaltur mandal) के तोरपुटल्ला गांव में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के समूह में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर के घुस जाने से चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रैक्टर चालक बहुत लापरवाही से अपना वाहन चला रहा था।
मृतकों की पहचान तिरुमाला नरसिम्हा मूर्ति (35), गुरुजू मुरली (38), कडियम दिनेश (9) और ईमाना सूर्यनारायण (58) के रूप में हुई है। घायलों को नरसारावपेट के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक अन्य इसी प्रकार की घटना में अल्लुरी सीतारामराजू जिले में चिंतालवीडी चौराहे के पास पडेरू में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के समूह में सोमवार तड़के सुबह एक अनियंत्रित कार के घुस जाने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जुलूस में नाच रहे कोर्रा सीताराम (62) और गुंडा कोंडाबाबू (32) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने दोनों जिलों में हुई इन दुर्घटनाओं पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि घायलों को बेहतर उपचार और शोक संतप्त परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान किया जाय।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 01 , 2025, 01:00 PM