चंडीगढ़: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को हरियाणा के 22 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट (orange and yellow alerts) जारी किया। अलर्ट में अगले 36 से 48 घंटों तक तेज बारिश (heavy rains) की संभावना जताई गई है। पंजाब और हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बारिश का असर हरियाणा की नदियों पर साफ दिखाई दे रहा है। सिरसा में घग्गर, फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मार्कंडा नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। निचले इलाकों में बाढ़ का ख़तरा मंडराने लगा है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज पंचकूला, अंबाला, गुरुग्राम, करनाल समेत 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं, सिरसा और रेवाड़ी सहित 11 जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। मंगलवार को राज्य के 17 जिलों में येलो अलर्ट लागू रहेगा।
पंचकूला जिले में तड़के से हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। घग्गर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है।
फतेहाबाद और सिरसा में भी प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण के लिए टीमें तैनात कर दी हैं। जिला प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। आपदा प्रबंधन टीमें बंधों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Sep 01 , 2025, 11:51 AM