Bharatiya Mazdoor Sangh Dharna: भारतीय मजदूर संघ का धरना जारी!

Mon, Sep 01 , 2025, 08:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अलवर: राजस्थान में अलवर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में रोडवेज की मुख्य प्रबंधक को हटाने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ का धरना लगातार 12वें दिन रविवार को भी जारी रहा। संगठन ने मुख्य प्रबंधक सपना मीणा पर दबंगई और मनमानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। 

कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष खेमचंद सैन ने बताया कि सपना मीणा अपनी मनमानी कर रही हैं, यहां तक कि अनफिट कर्मचारियों से गाड़ियां चलवाई जा रही हैं, जिससे आमजन की जान पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया लेकिन कार्रवाई न होने पर संघ ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।

सैन ने कहा कि कर्मचारियों की मांग है कि सपना मीणा को तत्काल हटाया जाए। यदि प्रशासन ने समय रहते मांगें पूरी नहीं कीं, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में मुख्य प्रबंधक का पुतला दहन किया जाएगा और सड़क पर भी उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups