पटना। बिहार में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) के खिलाफ इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' (Voter Rights Yatra) सोमवार को गांधी मैदान में महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वहां से अंबेडकर पार्क तक कार्यकर्ताओं की पदयात्रा के साथ अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंचेगी।
इंडिया गठबंधन के नेता वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम समारोह को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar)
की सोच से जोड़ने का संदेश देना चाहते हैं। गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन की यह यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी और औरंगाबाद, गया, नवादा, नालन्दा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, अररिया,कटिहार, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, मुजफरपुर, सीतामढ़ी,पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण जैसे प्रमुख स्थानों से होते हुए 14वें दिन आरा पहुंची थी।
इस यात्रा में करीब 24 जिलो के 50 विधानसभा क्षेत्रों में 1300 किलोमीटर की दूरी तय की गई। यात्रा का नेतृत्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष औश्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधीऔर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) नेता तेजस्वी यादव ने किया था। इस यात्रा में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी -लेनिनवादी (CPI-ML) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य तथा विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) प्रमुख मुकेश सहनी लगातार यात्रा और मंच पर बने रहे।
इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य एसआईआर के बाद चुनाव आयोग की तरफ से जारी तथाकथित मतदाता सूची में गड़बड़ियों, 65 लाख लोगों के नाम काटे जाने के विरुद्ध प्रतिरोध और गलत ढंग से सूची में डाले गए मतदाताओ के नामों जैसे मसलों से जनता को अवगत कराना था, जिसे इंडिया गठबंधन के नेताओ ने 'वोट चोरी' की संज्ञा दी थी। इस वोटर अधिकार यात्रा का काफिला भले ही 50 के करीब विधानसभा क्षेत्रों से गुजरा, लेकिन जिला मुख्यालयों में हुए कार्यक्रम में उन विधानसभा क्षेत्रों की भी जनता भाग लेने आई जहां यात्रा की टीम नही गयी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 31 , 2025, 07:53 PM