धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। शनिवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के पेट्रोलिंग इलाके में स्थित महिमा सागर वार्ड के हिटाची एटीएम (Hitachi ATM) पर चोरी की नीयत से दो युवकों ने धावा बोल दिया। मिली जानकारी के अनुसार नशे की हालत में पहुंचे दोनों आरोपियों ने गैती और टंगिया से एटीएम मशीन (ATM machine) को तोड़ने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद भी वे कैश निकालने में नाकाम रहे, लेकिन मशीन को नुकसान जरूर पहुँचा दिया। बताया गया कि मशीन में उस समय लगभग डेढ़ लाख रुपए कैश मौजूद था। सुबह जब एटीएम कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ देखी तो उनके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि महिमा सागर वार्ड (Mahima Sagar Ward) के ही रहने वाले दो युवकों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Aug 31 , 2025, 07:36 PM