Person commits suicide: अलवर में धमकी से डरकर व्यक्ति ने की आत्महत्या!

Sun, Aug 31 , 2025, 11:19 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के उकेरी गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को धमकी से डरकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने मृतककी पहचान महेश मीणा के रूप में हुई है। 

उसके भतीजे पिंटू मीणा ने बताया है कि सुबह दो लोगों के साथ महेश मीणा हिंगोटा गए थे। वहां उन्होंने उसके चाचा से मारपीट की। उनको बंदी बनाकर दुकान में बंद कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने धमकी दी की उन्हें चार पांच दिन में मार देंगे। इससे भयभीत होकर चाचा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने शव रैणी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इस सम्बंध में दो नामजद आरोपियों सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups