Cloudburst in Ramban District : जम्मू-कश्मीर के रियासी रामबन में बादल फटा, भूस्खलन की घटना में एक ही परिवार के सात लोग दबे, चार की मौत

Sat, Aug 30 , 2025, 02:01 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Ramban Cloud Burst News : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले (Ramban district) में बादल फटने (Cloudburst) से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक लापता है वहीं रियासी जिले में भारी बारिश (heavy rains) के कारण हुए भूस्खलन में एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए हैं। अधिकारियों ने यहां शनिवार को बताया कि रामबन के राजगढ़ इलाके में बादल फटने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और एक लापता है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “अभी रामबन के डिप्टी कमिश्नर (DC) मोहम्मद अलियास खान से बात की। राजगढ़ इलाके में बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांचवा व्यक्ति लापता है जिसकी खोज जारी है। 

फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बचाव अभियान जारी है। हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मैं लगातार संपर्क में हूं।“इस बीच, रियासी जिले के माहोरे इलाके में भूस्खलन होने से एक घर ध्वस्त होने की रिपोर्ट मिली है। अधिकारियों के अनुसार, मलबे में दबे सात लोगों में एक दंपत्ति और उनके पांच बच्चे शामिल हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups