भाजपा नेताओं का पुलिस पर आरोप, कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों की हो रही अनदेखी

Sat, Aug 30 , 2025, 12:19 PM

Source : Uni India

मुरैना: मध्यप्रदेश के चंबल संभाग (Chambal division of Madhya Pradesh) में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और प्रशासन के बीच आरोप प्रत्यारोपों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। हाल ही में भिंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ओर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच हुए विवाद की चर्चा शांत भी नहीं हुई थी कि नजदीकी मुरैना जिले में पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भाजपा नेताओं (BJP leaders) ने मोर्चा खोल दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व मुरैना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र तिवारी के घर पर अज्ञात लोगों द्वारा की गई गोलीबारी को लेकर भाजपा के नेता पुलिस प्रशासन के खिलाफ लामबंद हुए और उन्होंने पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

 इसी सिलसिले में कल देर शाम तिवारी के घर पर चली भाजपा नेताओं की बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में बढ़ रहे अपराध और भाजपा नेताओं पर हो रहे हमले, उनके घर हुईं चोरियों को पुलिस द्वारा गंभीरता से नहीं लेना पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है। बैठक में फैसला किया गया कि पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ को हटाने की मांग करने के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन कर समिति मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंदीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मिलेगी।

 बैठक में पूर्व मंत्री रघुराज सिंह कंसाना, मुरैना महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी, भाजपा नेता मुकेश जाटव सहित करीब डेढ़ सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वहीं पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कहा कि जिले में जितनी भी घटना हुई हैं, सभी ट्रेस हुई हैं या हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष के घर हुई गोलीबारी के बाद उन्होंने तुरंत सीएसपी को घटनास्थल पर भेजा और आरोपियों के खिलाफ तत्काल करवाई करने के निर्देश दिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups