Congress workers attack: मलयालम समाचार चैनल के न्यूजरूम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हमला!

Sat, Aug 30 , 2025, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

त्रिशूर: केरल के त्रिशूर में एक मलयालम समाचार चैनल के न्यूजरूम पर शुक्रवार को कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया और वहां काला तेल छिड़क दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता रिपोर्टर चैनल के कार्यालय की ओर बढ़े और मुख्य द्वार पर काला तेल छिड़क दिया तथा और कार्यालय के सामने खड़ी एक कार पर एक संगठन का झंडा लगा दिया।

घटना के बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने हमले की आशंका से दरवा बंद कर दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पांच युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहचान की है तथा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में एक और कार्यकर्ता को तिरुवनंतपुरम में एक ट्रेन से उतरते समय गिरफ्तार किया।

घटना के सिलसिले में तीन अन्य लोगों की तलाश कर रही है। इस बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने हमले की निंदा करते हुए इसे मीडिया की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups