नयी दिल्ली। कृषि और सेवा क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की विकास दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच गयी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया गया है कि पहली तिमाही में स्थिर मूल्य पर देश का जीडीपी 47.89 लाख करोड़ रहा जो पिछले वित्त वर्ष (last financial year )की पहली तिमाही के 44.42 लाख करोड़ से 7.8 प्रतिशत अधिक है। यह वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के बाद की सबसे बड़ी वृद्धि दर है। वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 6.5 प्रतिशत रही थी।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जिन क्षेत्रों में बड़ी वृद्धि दर्ज की गयी उनमें कृषि, पशुपालन, वानिकी एवं मत्स्य पालन की विकास दर 3.7 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले यह 1.5 प्रतिशत रही थी। वित्त, रियल एस्टेट एवं पेशेवर सेवाओं की विकास दर 6.6 प्रतिशत से बढ़कर 9.5 प्रतिशत हो गयी। व्यापार, होटल, परिवहन, संचार एवं प्रसारण से संबंधित सेवाओं की वृद्धि दर एक साल पहले की 5.4 प्रतिशत मुकाबले 8.6 प्रतिशत रही। इसके अलावा, पहली तिमाही में विनिर्माण क्षेत्र की विकास दर 7.7 प्रतिशत रही जो पिछले साल समान तिमाही में 7.6 प्रतिशत पर थी। लोक प्रशासन, रक्षा एवं अन्य सेवाओं की विकास दर 9.0 प्रतिशत से बढ़कर 9.8 प्रतिशत पर पहुंच गयी।
बिजली, गैस, जलापूर्ति एवं अन्य यूटिलिटी सेवाओं की विकास दर में बड़ी गिरावट देखी गयी और यह 0.5 प्रतिशत पर आ गयी। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 10.2 प्रतिशत रही थी। खनन क्षेत्र की विकास दर शून्य से 3.1 प्रतिशत नीचे रही यानि इस क्षेत्र में गतिविधियों में गिरावट रही। एक साल पहले इसकी विकास दर 6.6 प्रतिशत रही थी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Aug 29 , 2025, 07:20 PM