सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र (Jagargunda police station area) के सिलगेर में बुधवार शाम के नक्सलियों ने शिक्षा दूत लक्ष्मण बारसे (Shikshadoot Laxman Barse) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या (Naxalites attacked) कर दी। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण बारसे मूल रूप से बीजापुर जिले के ग्राम पेगड़ापल्ली का रहने वाला था और वर्तमान में सिलगेर के मंडीमरका में शिक्षा दूत था। नक्सलियों ने उसे पुलिस का मुखबिर बताने का आरोप लगाते हुए मौत के घाट उतार दिया।
हमले के दौरान लक्ष्मण के परिजन भी बीच-बचाव के लिए आगे आए, जिन्हें नक्सलियों ने बेरहमी से पीटा। जगरगुंडा पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके की ओर रवाना हो गए हैं जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। पुलिस इस हमले को नक्सलियों की कायराना हरकत करार देते हुए क्षेत्र में उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Aug 28 , 2025, 12:04 PM