अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो का निधन, पिछले कई दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थे; धामी ने दी श्रद्धांजलि

Thu, Aug 28 , 2025, 12:00 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में हिन्दी दैनिक अमर उजाला (Hindi daily Amar Ujala) के राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खण्डूड़ी (Rakesh Khanduri) का गुरुवार रात्रि उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। अमर उजाला सूत्रों (Amar Ujala sources) के अनुसार, खंडूड़ी पिछले कई दिनों से हृदय रोग से पीड़ित थे। बुधवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। 

इसके बाद, उनकी स्थिति अनियंत्रित हो गई। बुधवार, गुरुवार रात्रि में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे माता, पिता, पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। दिवंगत खंडूड़ी लंबे समय से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह मृदु और अल्प भाषी पत्रकार के रूप में अपनी पहचान रखते थे। उनके आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami), महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न पत्रकार, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups